wonABCShopCharityArchivesZombielove

ज़ोम्बीलव का घोषणापत्र

पैरासिटी, 3 नवंबर 2101

हम शाश्वत नींद के साम्राज्य से जाग उठे हैं, कुत्ते के मूत्र और ज्ञान के लिए मनुष्य के वैज्ञानिक शोध प्रयासों के चलते दुर्घटनावश हमारी नींद टूट गयी। हम रचनात्मक हुड़दंग से प्रेरित हैं और स्प्रे केन की ओर आकर्षित हैं। हम धरती से मनुष्य जाति का खात्मा करने के लिए जागे हैं और हमेशा के लिए उनका नामोनिशान मिटा देंगे। हम गर्वीले सीने और वीभत्स सिर वाली प्रेतात्माएं हैं, हम व्मिक-विकास के नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं, और धरती की छाती को रौंदते हुए विचरण करते हैं।

हमारा लक्ष्य है पूरी दुनिया में प्रभुत्व कायम करना। इसका अर्थ है धरती से मनुष्य जाति का व्ूरता के साथ खात्मा और रचनात्मक तरीके से इस ग्रह को उलट-पुलट देना। इस तरह, इसका मतलब होगा नैतिक, दार्शनिक और धार्मिक प्रछति के असंखय अपराधों को अंजाम देना।

हम, यानी होमो ज़ोम्बिएनसिस इस धरती के रोग हैं, यह हमारे दुश्मनों होमो सेपियन्स द्वारा प्रचारित सफेद झूठ है। वास्तव में, सच्चाई इसके ठीक उलट है।

सावधानीपूर्ण विश्लेषण के बाद हमने पाया कि होमो सेपियन्स और होमो जोम्बिएनसिस की हमारी उत्पीड़ित नस्ल, एक ही केंद्र से विकसित हुए लेकिन हम व्मिक-विकास के भयावह विचलन हैं। इस तरह, मनुष्यों के अनुसार हम व्मिक-विकास के चव् से परे हैं।

इसलिए, हम जब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक कि अंतिम मनुष्य को नष्ट नहीं कर दिया जाता। हम अपने खुद के भोजन स्रोत -जीवित मनुष्य का मांस - के मामले में इतने निस्वार्थ और ईमानदार हैं कि आखिरकार हमारे जीर्ण-शीर्ण शरीरों को हमारी धरती मां के प्यारे गर्भ में लौटने की अनुमति मिल गयी है। दूसरे शब्दों में इसका अर्थ है धरती को गैर-मनुष्यों के अनुकूल बनाना।

हमारे जो अधिकार हमें नहीं मिले हैं उनमें शामिल हैं, अन्य बातों के साथ-साथ, अव्यवस्था और किसी कानून का न होना, खुद को नष्ट करना, बदसूरती, असीमित हुड़दंग, शारीरिक अक्षमता, आलस, लालसा, तकनोलॉजी का पतन और सभी नैतिकताओं का अंत, तथा सभी धार्मिक एवं अन्य गुणों का विनाश। इसके साथ ही, पुनर्जन्म के खात्मे के हमारे अधिकार को कभी स्वीकारा नहीं गया।

मनुष्य जाति हमसे लड़ना जारी रखेगी, और हमारी मांगों पर ज़रा भी सुनवाई नहीं करेगी, इसलिए हम बड़े-पैमाने पर निरंतर युद्ध छेड़ कर उसे जवाब देंगे। मनुष्य इस ग्रह के बदसूरत नासूर हैं, जिसे अंततः हमें भोथरे ब्लेड से धीमे-धीमे और दर्द देते हुए काट फेंकना होगा।

तुम सभी प्रेतात्माओं, इस लड़ाई में हमारा साथ दो। जल्दी ही मनुष्यों का निपटारा किया जाएगा और उन्हें दंड दिया जाएगा। हम लोग मिलकर उनका मांस खाएंगे, या, तुम्हारा मन हुआ तो उनकी बोटी-बोटी करके अपनी विजयी सेना के सामने फेंक देंगे।

मेरे हमराहियों, शाश्वत ज्ञान की रोशनी विनाश की राह पर तुम्हें रास्ता दिखाए। आओ, हम मृत्यु से प्रेम को अपनी अगली पीढ़ियों को विरासत में सौंपे, वे पीढ़ियां जिनका अस्तित्व कभी होगा ही नहीं।

मेरे हमराहियों, आओ ज़ोम्बीलव को अपना नारा बनाएं!